{"_id":"679fbb780d211b945a0e58a4","slug":"women-conductors-will-be-recruited-on-contract-in-roadways-buses-hardoi-news-c-213-1-hra1004-126292-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोडवेज बसों में संविदा पर होगी महिला परिचालकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोडवेज बसों में संविदा पर होगी महिला परिचालकों की भर्ती
Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
- भर्ती के लिए जिले में 20 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग रोडवेज बसों में परिचालक पद पर महिलाओं की भर्ती करेगा। संविदा पर महिला अभ्यार्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी। प्रदेश भर में 5000 महिलाओं की भर्ती होगी। महिला परिचालकों को गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती दी जाएगी। जिले के डिपो में भी महिला अभ्यार्थियों की भर्ती के रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। अभ्यार्थियों की सीधी भर्ती के लिए कुछ अहर्ताएं भी निर्धारित की गई हैं।
नौकरी का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी परिवहन निगम बड़े स्तर पर महिलाओं को परिचालक पद पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अभ्यार्थी महिलाओं को कुछ अनुबंधों का पालन करना होगा। अभ्यार्थियों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना होगा। इसके अलावा अगर उनके पास एनसीसी का बी प्रमाणपत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार का प्रमाणपत्र है तो वह आवेदन कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कोर्स ऑफ कंप्यूटर कॉनसेप्ट्स (सीसीसी) का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों पर पांच प्रतिशत का वेटेज देकर सीधी भर्ती में शामिल किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि सीधी भर्ती के लिए रोजगार मेला का आयोजन बस स्टेशन पर 20 फरवरी को होगा।
इनसेट
अन्य परिचालकों की भांति मिलेगा पारिश्रमिक
हरदोई। परिचालकों को संविदा चालकों व परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा। इन्हें गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में ही नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को रोजगार मेला के अंतर्गत अभ्यार्थियों का चयन करने निर्देश देकर सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए गए हैं।