फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Hardoi News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
शाहजहांपुर। घर के पास खंडहर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे से लटकने से होना बताई गई है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव विशापकलां निवासी मोनू सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनकी पत्नी 34 वर्षीय सुभाषिनी ने उन्हें चाय पिलाई और कुछ रुपये मांगे। 500 रुपये देकर वह काम पर चले गए।
विज्ञापन


एक घंटे बाद उनकी मां उमा देवी का फोन आया कि सुभाषिनी का शव घर के पड़ोस में उनके ताऊ के खंडहर में दुपट्टे के फंदे से लटका है। सूचना पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी श्रीपाल ने आरोप लगाया कि मोनू ने उनकी बेटी की हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने इसी आधार पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया।


सेहरामऊ के थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर माेनू घर चला गया था। इसके बाद सुभाषिनी का शव फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed