{"_id":"6925e859fcf397d0360f2ab7","slug":"woman-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-bike-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140887-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पैदल जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पैदल जा रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो-07- छोटी बिटिया। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक
सवाजयपुर। उन्नाव-कटरा मार्ग पर मंझकरिया गांव के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मंगलवार दोपहर हुए हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मंझकरिया गांव निवासी अशोक खेती करते हैं। गांव से सवायजपुर बाजार तीन किलोमीटर दूर है। अशोक के मुताबिक, पत्नी छोटी बिटिया (45) मंगलवार दोपहर सवायजपुर बाजार सब्जी लेने जा रही थीं। इस दौरान गांव के पास ही पीछे से बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं।
परिजन उनको सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें दोपहर 1:40 पर मृत घोषित कर दिया। परिवार में पति, चार पुत्र दीपू, रामकिशोर, प्रियांशु, शिवा, तीन पुत्री गुड़िया, शीला और सोमवती हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि बाइक समेत चालक मौके से भाग गया है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-07- छोटी बिटिया। फाइल फोटो- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन