{"_id":"6043bd638ebc3eda731b9465","slug":"woman-strangled-to-death-in-balamau-hardoi-news-knp616044771","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालामऊ में महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालामऊ में महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
हरदोई मिथलेश कुमारी की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। ग्राम बालामऊ में कमरे में सोई महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। दो कमरों में रखा सामान भी बिखरा पड़ा मिला। इस कारण चोरी की भी आशंका जताई गई है। बहू की तहरीर पर गांव के दो भाइयों समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अनुराग वत्स ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कछौना कोतवाली के ग्राम बालामऊ की मिथलेश कुमारी (58) गांव में बने मकान में सास ससुर के साथ रहती थीं। पति जितेंद्र बहादुर सिंह और बड़े पुत्र नीलेश की मौत हो चुकी है। छोटा पुत्र रीतेश साढ़े चार माह से दुष्कर्म के एक मामले में जेल में है।
रीतेश की पत्नी मीरा पति के जेल जाने के बाद से लखनऊ के आलमबाग में दो बच्चों के साथ किराए का मकान लेकर रह रही है। शुक्रवार रात सास गंगादेई और ससुर रामदीन घर के बाहर बरामदे में सोये थे। शनिवार की सुबह काफी देर तक मिथलेश जब रामदीन को चाय देने नहीं पहुंची तो लगभग साढ़े सात बजे रामदीन ने मिथलेश का दरवाजा खटखटाया। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर मिथलेश चारपाई पर लेटी नजर आई तो वे काफी देर तक आवाज देते रहे।
विज्ञापन
जवाब न मिलने पर उन्होंने मिथलेश को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इस पर उन्होंने शोर मचाया। उनकी पत्नी गंगादेई के साथ अन्य ग्रामीण भी आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दो अन्य कमरे भी देखे। वहां बक्से खुले पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
एसपी अनुराग वत्स ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के सास-ससुर से भी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। घटना का पता चलने पर बहू मीरा भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मीरा की तहरीर पर गांव निवासी दो भाइयों राकेश और अंकित के अलावा तोता व सुमित के विरुद्ध घर में घुसकर गला दबाकर हत्या करने रिपोर्ट दर्ज की है। चोरी में क्या गया है इसका पता रीतेश के आने पर ही चलने की बात परिजनों ने कही है।
कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जिस किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मृतका का पुत्र रीतेश जेल में है, उसके दो भाइयों के विरुद्ध भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस घटना को दुष्कर्म की रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। बताया जाता है कि दुष्कर्म जैसी घटना हुई ही नहीं थी, लेकिन मारपीट और विवाद हुआ था।
रीतेश गांव में स्थित अपने मकान में टेंट हाउस चलाता था। इससे इतर पुलिस मृतका के करीबी पारिवारिक लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है। एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा और इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

हरदोई मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : HARDOI

हरदोई घटनास्थल पर जांच करते एसपी अनुराग वत्स। संवाद- फोटो : HARDOI