फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman strangled to death, dead body found in sugarcane field

महिला की गला रेत कर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Thu, 28 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death, dead body found in sugarcane field
फोटो-27- अनीता की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
शाहाबाद (हरदोई)। घर से चारा लेने गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार की दोपहर से लापता महिला का शव गुरुवार की दोपहर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एएसपी कपिल देव और सीओ राकेश वशिष्ठ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला लोथू निवासी प्रेमचंद्र ग्राम गढ़ी चांद खां स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। बुधवार को उनकी पत्नी अनीता (42) मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। पूरे दिन और देर रात तक परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह गांव निवासी नत्थू गन्ने के खेत में खाद डालने गया तो वहां खून से लथपथ अनीता का शव पड़ा मिला। नत्थू के शोर मचाने पर आसपास खेतों मेें मौजूद किसान और ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक अनीता के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। चेहरे पर भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पति प्रेमचंद्र ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने बुधवार की दोपहर गांव के मुमताज और कमर को इसी खेत के पास से भागते हुए देखा था। आशंका है कि इन्हीं लोगों ने ही उसकी पत्नी की हत्या की है।

जानकारी मिलने पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव यादव, सीओ राकेश वशिष्ठ, कोतवाल शिवशंकर सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास खेतों में तलाश किया, लेकिन कोई धारदार हथियार नहीं मिला। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

फोटो-28- घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करते एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह। संवाद

फोटो-28- घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करते एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed