फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman's death from fever

विचित्र बुखार से महिला की मौत

Thu, 24 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Thu, 24 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
woman's death from fever

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
बुखार के प्रकोप के चलते एक महिला की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में एक दर्जन से अधिक लोग भर्ती हैं, वहीं अहिरोरी ब्लाक का एक पूरा गांव विचित्र बुखार से 30 लोग पीड़ित होने से हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में विचित्र बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार के प्रकोप में आने से जिला अस्पताल में भर्ती लोनार थाना क्षेत्र के संकरा ग्राम निवासी बिजरानी (60) पत्नी विजय पाल की गुरुवार को मौत हो गई। उनको बुखार से पीड़ित होने पर बुधवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भगहरा निवासी तारावती (35) पत्नी दयाराम, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमिरता निवासी मंसुम (17) पुत्र राम लखन, टड़ियावां ब्लाक के करौदी निवासी अशोक (12) पुत्र शैलेंद्र, बेहटा गोकुल के ग्राम सिघौली निवासी सुनेहरी (7) पुत्री मुरारी।

इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौड़ा सैरया निवासी मीना (35) पत्नी मनसुख, लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी आशा सिंह (40) पुत्र समर सिंह, शाहाबाद के गढ़ी चांद खां निवासी गौतम (7) पुत्र जयपाल, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के थोक कबूलपुर निवासी उजाला (12) पुत्र राजेश, हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी राम नरेश (45) पुत्र शिवराज, बेहटा गोकुल के ग्राम सिकंदरपुर बाजार निवासी राजा (15) पुत्र नरेंद्र को भर्ती कराया गया।

इसके अलावा पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम अहराहार निवासी रामाकांत (33) पुत्र श्रीकृष्ण, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी गुड्डी (40) पत्नी छुन्नू लाल को संक्रामक रोग से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed