फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mobile was to be given as a gift to girlfriend, robbery from a female moneylender, three arrested

Hardoi: प्रेमिका का उपहार में देना था मोबाइल, महिला सराफ से दिया लूट को अंजाम…तीन गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 10:03 PM IST
सार

Hardoi News: अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रिंस ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका को मोबाइल उपहार में देना था। इसलिए साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Mobile was to be given as a gift to girlfriend, robbery from a female moneylender, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती 14 मई को महिला सराफ से हुई लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से लूट के जेवर और नकदी बरामद की गई है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। प्रेमिका को उपहार में मोबाइल देने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना से पहले तीन दिन तक रेकी भी की गई थी।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के खजांचीटोला निवासी सरिता गुप्ता की ज्वैलरी शॉप सकतपुर में है। 14 मई को दिन में 10 बजे वह अपने सहयोगी बाबूराम के साथ ई-रिक्शे से ज्वैलरी शॉप जा रही थीं। रास्ते में दो युवकों ने तमंचा दिखाकर ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया था और बाइक सवार साथी के साथ भाग निकले थे।

विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना के बाद तीनों को पकड़ा
एसपी केसी गोस्वामी ने खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की थीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट करने वाले तीन संदिग्ध बाइक से कसरावां की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने कसरावां के पास तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

कई अन्य घटनाओं को भी दिया है अंजाम
पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम पता बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बसहर निवासी प्रिंस कुमार, बघौली थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी अवनीश कुमार और टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर निवासी मुकेश कुमार बताया। पूछताछ में इन लोगों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। साथ ही बताया कि 28 मार्च को मोहल्ला प्रगतिनगर में स्थित एक मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रिंस ने बताया कि उसे अपनी प्रेमिका को मोबाइल उपहार में देना था। इसलिए साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

लूट और चोरी का इतना माल बरामद
सोने की दो अगूंठी, तीन पैंडल, एक लॉकेट, चार हाय, 47 नाक की पिन, छह रिंगदार नाक की पिन, चार जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक लेडीज पर्स और 1,100 रुपये लूट के मामले में बरामद हुए हैं। चोरी की घटना में एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक लॉकेट और 3,700 रुपये बरामद किए गए हैं।

खुलासा करने वाली टीम में ये रहे शामिल
एसओजी प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा, सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह, शहर कोतवाल संजय पांडेय, शहर कोतवाली के एसएसआई अनिल कुमार सिंह, राधानगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा, दीवान रिंकू कुमार, सिपाही राजेंद्र और गौरव कुमार खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे। इसके अलावा एसओजी के दीवान रामकृष्ण द्विवेदी, वीरन सिंह यादव, सागर चौधरी, अनिल सिंह चंदेल, सर्विलांस टीम के ओमवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, यादवेंद्र सिंह, अंकुर चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed