{"_id":"63a9e4b6a856c143eb194db0","slug":"woman-reached-to-get-divyang-certificate-fell-leg-broken-hardoi-news-knp7355978185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला गिरी, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची महिला गिरी, पैर टूटा
विज्ञापन
26एचआरएपी35- 100 शैय्या अस्पताल में गिरने से महिला का टूटा पैर।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार को लाठी के सहारे एक महिला दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय आयी। यहां डॉक्टर ने उसे बिना किसी सहारे के जबरदस्ती खड़ा करा दिया, तो महिला लड़खड़ा कर गिर पड़ी और उसका पैर टूट गया। डॉक्टर के इस तरह के बर्ताव से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख डॉक्टर वहां से भाग निकले।
पिहानी थाना क्षेत्र के हन्न पसिगवां निवासी मोहम्मद कफील की पत्नी मजमेरुन करीब पांच साल पहले हुए हादसे के बाद से बिना किसी सहारे के चलने-फिरने से मजबूर है। सोमवार को वह दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी तरह लाठी के सहारे 100 शैया अस्पताल पहुंचीं।
यहां कमरा नंबर पांच में डॉक्टर ने उसे लाठी छोड़ कर खड़े होने के लिए कहा, इस पर महिला ने हाथ जोड़कर अपनी लाचारी बयान की, लेकिन फिर भी डॉक्टर ने उसे जबरदस्ती खड़ा किया। वह खड़ी हुई और लड़खड़ा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन
इस कारण उसका पैर टूट गया। पैर टूटने के बाद भी डॉक्टर ने अपने आगे उसकी एक न सुनी और उस पर ऊपर नाटक करने की बात कही, लेकिन जब उसका एक्सरे हुआ, तो इसमें पैर टूटा हुआ निकला।
इसका पता लगते ही अस्पताल में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देख डॉक्टर वहां से भाग निकले। इस बारे में संबंधित डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव से जानकारी की गई तो बताया कि महिला काफी बुजुर्ग और कमजोर थी। उसकी हड्डी अपने आप टूट गई है। इसका प्लास्टर कराके उसे घर भेज दिया गया है।