फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman ran away with jewelery and money on the pretext of marriage

Hardoi News: शादी का झांसा देकर महिला जेवर और रुपये लेकर भागी

Sat, 17 Feb 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 17 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman ran away with jewelery and money on the pretext of marriage
हरदेाई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बहोरवा निवासी अधेड़ को शादी का झांसा देकर घर आई महिला ने चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। अधेड़ के बेहोश होने के बाद शादी के लिए खरीदे गए जेवर और साढ़े 16 हजार रुपये लेकर महिला भाग निकली।
विज्ञापन

बहोरवा निवासी बीनू (45) खेती करता है। वह अविवाहित हैं। घर पर बूढ़ी मां हैं। बीनू के मुताबिक उसके एक रिश्तेदार के परिचित का घर आना-जाना था। उसी ने कहा कि एक महिला से शादी करा देंगे। बातचीत होने पर गुरुवार को महिला घर आई और फिर हरदोई से जेवरों की खरीद भी हुई। 47 हजार रुपये के जेवर खरीदे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंदिर में शादी होने की बात तय हुई। गुरुवार रात बीनू खेत पर जाने लगा तो महिला ने उसे रोक लिया और चाय पीने के लिए कहा। बीनू के मुताबिक चाय में नशीला पदार्थ मिला था। चाय पीते पीते ही वह बेहोश हो गया। शुक्रवार की सुबह मां ने बीनू को जगाया। जागने पर बीनू को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। शनिवार को टड़ियावां थाने पहुंचकर बीनू ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि उधर, इससे पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी दो सगे भाइयों प्रदीप और कुलदीप के साथ दो महिलाओं ने शादी की थी। 22 नवंबर 2023 की रात दोनों भाइयों को नशीला पदार्थ पिलाकर महिलाएं जेवर लेकर भाग निकली थीं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी, लेकिन घटना का खुलासा अब तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed