{"_id":"649c82c9b5022dfcd8009e94","slug":"woman-killed-in-car-collision-granddaughter-nephew-injured-hardoi-news-c-12-1-309901-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: कार की टक्कर से महिला की मौत, पोती-भांजा घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: कार की टक्कर से महिला की मौत, पोती-भांजा घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
शादी में शामिल होने पोती और भांजे के साथ बाइक से जा रही महिला को भरखनी नहर पटरी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक से गिरी महिला कार में फंस गई। लगभग 50 मीटर तक महिला कार में फंसकर घिसटती रही। महिला की मौत पर ही मौत हो गई। उसकी पोती व भांजा घायल हो गया।। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था।
पाली कस्बे के मोहल्ला सरायं सैफ निवासी ठेकेदार रामनिवास मिश्रा की पत्नी गिरिजा देवी (62) पोती समीक्षा (14) के साथ भांजे प्रशांत वाजपेयी की शादी में शामिल होने भरखनी जा रही थी। प्रशांत का छोटा भाई प्रांजुल बाइक से उन्हें लेकर जा रहा था। सांडी खेड़ा तिराहे से जैसे ही प्रांजुल ने बाइक भरखनी नहर पटरी मार्ग की तरफ मोड़ी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों घायलों को लेकर पाली में एक निजी क्लिनिक पहुंचे। हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन फर्रुखाबाद ले जाने की तैयारी कर रहे थे,तभी गिरिजा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गिरिजा की पोती समीक्षा व भांजे प्रांजुल का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि कार व बाइक कब्जे में है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।