{"_id":"673b9abded58539d9704dda6","slug":"woman-injured-in-road-accident-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122714-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महुईपुरी निवासी मीरा (30) के देवर सतेंद्र की शादी बीते शनिवार को थी। दोपहर में वह सतेंद्र के साथ ही बाइक से कपड़े खरीदने हरदोई गई थी। वापस गांव जाते समय नीर के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मारदी। घटना में मीरा सिर के बल सड़क पर गिर गई थी, जबकि सतेंद्र बाल बाल बच गया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मीरा को परिजनों ने मेडिकल कालेज हरदोई में भर्ती कराया था। मीरा के परिवार में पति कल्लू, पुत्र रवि और दो पुत्रियां सौम्या व छवि हैं। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मीरा के देवर सतेंद्र की बरात शनिवार को हरियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव गई थी। रविवार को बरात वापस आई थी। सोमवार को मुंह दिखाई का बुलावा था, लेकिन सोमवार सुबह ही मीरा की मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार गमजदा हो गया। जहां ढोलक की थाप गूंजनी थी वहां क्रंदन सुनाई पड़ा।