{"_id":"63d7fe8e004490218b189669","slug":"woman-injured-by-throwing-chilli-powder-in-the-eyes-of-tonga-driver-hardoi-news-knp7412663105-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तांगा चालक की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर महिला के झाले नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तांगा चालक की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर महिला के झाले नोचे
Mon, 30 Jan 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
सुनीता
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के पाली में नकटौरा पाली मार्ग पर तांगा चालक की आंख में मिर्च झोंककर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कानों के झाले नोच लिए। महिला बैंक से रुपये निकालने पाली कस्बा जा रही थी। क्षेत्र की रत्नापुर निवासी सुनीता सोमवार दोपहर बैंक से रुपये निकालने के लिए तांगा से पाली जा रही थी।
नकटौरा पाली मार्ग पर नादखेड़ा पुलिया के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों में से एक ने तांगा चालक की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद दूसरे ने महिला के कान के झाले नोच लिए। घटना को अंजाम देकर तीनों वापस नकटौरा की ओर भाग गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच हो रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।