{"_id":"63a845c72100216ec93b326f","slug":"woman-hanged-due-to-family-discord-hardoi-news-knp735298979","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पारिवारिक कलह के चलते महिला फंदे पर झूली, आठ वर्ष पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पारिवारिक कलह के चलते महिला फंदे पर झूली, आठ वर्ष पहले हुई थी शादी
Sun, 25 Dec 2022 06:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में पारिवारिक कलह के चलते महिला फंदे पर झूल गई। गंभीर हालत में परिजन महिला को फंदे से उतारकर सीएचसी लाए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका पति के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। 15 दिन पहले ही घर आई थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा के मजरा सथरा निवासी सीमा रानी (28) पत्नी राजेश कुमार ने शनिवार रात करीब 10 बजे घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। फंदे पर लटका देख परिजन उसे उतारकर सीएचसी लाए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सीमा रानी पति व बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। 15 दिन पहले ही वह बच्चों के साथ गांव में आई थी, पति चंडीगढ़ में ही है। शाम को परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह फंदे पर झूल गई।
विज्ञापन
आठ वर्ष पहले हुई थी शादी
मृतका की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे है। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अबरार हुसैन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।