फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman going to village on news of cousin's death dies in accident, three including husband injured

Hardoi News: चचेरे भाई की मौत की खबर पर गांव जा रही महिला की दुर्घटना में मौत, पति समेत तीन घायल

Mon, 17 Jun 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman going to village on news of cousin's death dies in accident, three including husband injured
हरदोई। संडीला में शनिवार रात हुई दुर्घटना में चचेरे भाई की मौत की जानकारी पर पति-पुत्री और परिवार की एक महिला के साथ मायके जा रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक पर सवार पति और परिवार की महिला गंभीर रूप से घायल हाे गईं। दोनों को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। बेटी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर निवासी कुंती (35) का मायका देहात कोतवाली क्षेत्र के बन्नई गांव में है। शनिवार रात संडीला में हुई एक मार्ग दुर्घटना में उसके चचेरे भाई सतेंद्र (36) की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पर कुंती अपने पति राम निवास, पुत्री प्रियांशी और परिवार की ही सुधा के साथ बाइक से बन्नई जा रही थी। हरदोई सवायजपुर मार्ग पर न्योरादेव के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर से अचानक ट्रॉली का कुंडा निकल गया। अनियंत्रित हुई ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुंती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पति राम निवास और परिवार की सुधा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कुंती के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई थी। इनकी शिनाख्त कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरॉय निवासी संजय (38) और देहात कोतवाली क्षेत्र के बन्नई निवासी सतेंद्र (36) के रूप में हुई थी। दोनों संडीला की औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। सतेंद्र के मामा शिव मंगल सिंह संडीला कस्बा के मानसनगर में रहते हैं। शनिवार रात सतेंद्र अपने दोस्त संजय के साथ मामा के घर गए थे। मामा के घर से आम और चावल लेकर जा रहे थे, लेकिन तब तक रास्ते में ही दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed