फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman going home to see sister dies in accident

Hardoi News: बहन को देख घर जा रही महिला की दुर्घटना में मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman going home to see sister dies in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक पर सवार पिता पुत्र समेत तीन लोगों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला समेत तीनों घायल हो गए। इलाज के लिए सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
बघौली थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी किरन (35) की बहन कुंती शहर कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में रहती है। कुंती पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उसे देखने के लिए किरन गुरुवार को बगहा गई थी।
विज्ञापन

शाम लगभग साढ़े चार बजे किरन अपने जीजा (कुंती के पति) काशीराम (40) और उसके पुत्र रिंकू (18) के साथ बाइक से वापस अपने घर जा रही थी। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में लालपालपुर पुर के पास दूसरी बाइक ने काशीराम की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में किरन सिर के बल सड़क पर जा गिरी, जबकि काशीराम और रिंकू भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर तीनों को एंबुलेंस से सौ शैया चिकित्सालय ले जाया गया। यहां किरन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रिंकू और काशीराम का इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने किरन के शव का पोस्टमार्टम कराया। किरन का पति बड़क्के खेती करता है। परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed