फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies of electrocution after pedestal fan falls on her while mopping the floor.

Hardoi News: पोछा लगाते समय महिला पर गिरा फर्राटा, करंट से मौत

Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution after pedestal fan falls on her while mopping the floor.
फोटो- 13- सबीना। फाइल फोटो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्यौली गोपाल में शुक्रवार सुबह पोछा लगाते समय फर्राटा पंखा महिला पर गिर गया। उसमें करंट आ रहा था। इस कारण महिला तड़पने लगी। उसे तड़पता देख बचाने पहुंचे बेटे को भी करंट लग गया। महिला की मौत हो गई। बेटे की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

नस्योली गोपाल निवासी छोटे भइया कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी सबीना (40) सुबह करीब सवा नौ बजे कमरे में पोछा लगा रही थीं। लगभग 9:30 बजे उनका बड़ा बेटा साहिल खेत से वापस घर पहुंचा तो फर्राटा पंखा सबीना के ऊपर पड़ा मिला और सबीना छटपटा रही थीं। साहिल ने उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी करंट लग गया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। डंडे से सबीना को पंखे से अलग किया। आनन फानन परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में लगभग 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिवार में पति और तीन बेटे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि करंट लगने से महिला की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed