{"_id":"6639424171a61f41800eec57","slug":"woman-dies-in-private-hospital-allegations-of-negligence-in-treatment-athroli-news-c-108-1-atl1001-101105-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Tue, 07 May 2024 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 07 May 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
अलका का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
कस्बे के पालीमुकीमपुर मार्ग पर हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मोहसनपुर निवासी मुकेश कुमार के अनुसार उन्होंने पत्नी अलका (25) को छह मार्च प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से बेटा हुआ, लेकिन पत्नी की हालत ठीक नहीं हुई। ऑपरेशन के बाद पेट पर लगे टांकों की जगह घाव हो गया। वह पत्नी को पुन: अस्पताल ले गए।
कुछ दिन वहां भर्ती रखने के बाद अस्पताल संचालक ने हरदुआगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां करीब एक माह तक उनकी पत्नी को भर्ती रखा गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
ज्यादा हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर लौटे परिवार वालों ने अतरौली में निजी अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।