फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies due to truck collision

हरदोई: ट्रक की टक्कर लगने से महिला की मौत

Sat, 18 Feb 2023 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to truck collision
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी के बीच तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। पति को हल्की चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी अरविंद शुक्रवार देर शाम बाइक से पत्नी प्रीति गुप्ता (36) के साथ बिलग्राम चुंगी स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बिलग्राम चुंगी और सांडी चुंगी के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में प्रीति गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अरविंद का इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल रामकेवल तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed