फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies due to car collision, creates ruckus in traffic jam

Hardoi News: कार की टक्कर से महिला की मौत, जाम लगा किया हंगामा

Tue, 19 Sep 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision, creates ruckus in traffic jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भाहपुर गांव में सड़क किनारे मकान के बाहर खड़ी महिला को सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को पाली पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों ने पाली-रूपापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कार चालक को पहचान लेने पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने का भी आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजन माने और शव हटाया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के भाहपुर निवासी सुनीता (47) का मकान पाली रूपापुर मार्ग पर है। सोमवार रात लगभग नौ बजे सुनीता अपने मकान के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान रूपापुर की तरफ पाली जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जााएगी।


इनसेट

तीन माह पहले ही हुई थी पति की मौत, अनाथ हो गए बच्चे
सुनीता के पति कालीचरन उर्फ कल्लू की मौत तीन माह पहले बीमारी के कारण हाे गई थी। इसके बाद सुनीता ने ही अपने तीन बच्चों का भरण पोषण किसी तरह शुरू किया था। हादसे में सुनीता की मौत हो जाने के बाद बच्चे अनाथ हो गए। मां की मौत की जानकारी से बच्चे बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed