{"_id":"660a8ba596758b26a80365dc","slug":"woman-dies-after-delivery-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112577-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत
Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीसरॉय माकूम कुआं निवासी शाहरूख ने बताया कि उसकी बहन सना (22) का निकाह कस्बा में ही बांगरमऊ रोड निवासी इमरान के साथ 28 अप्रैल 2023 को हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन सना को प्रताड़ित करते थे।
शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर सना को ससुरालीजन संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्रसव के बाद पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद सना की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने रेफर भी किया लेकिन, ससुरालीजन सना को दूसरे अस्पताल नहीं ले गए। जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो सना के ससुरालीजन उसे लेकर लखनऊ जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सना के शव को लेकर सीएचसी आए तो ससुरालीजन बच्ची को लेकर चले गए। आरोप है कि प्रसव होने के बाद ससुर ने सना से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति इमरान ने सभी आरोपों को गलत बताया है।