{"_id":"666b63230fe0c94c5b0ed25a","slug":"woman-dies-after-delivery-commotion-in-chc-athroli-news-c-108-1-atl1001-101176-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत, सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रसव के बाद महिला की मौत, सीएचसी में हंगामा
विज्ञापन
खुशबू का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
नगर के अवंतीबाई चौराहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद अत्यधिक रक्त स्राव होने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव चितनगला निवासी रन सिंह जाटव ने बताया कि गांव कुंजलपुर निवासी वीरपाल सिंह के साथ उनकी बेटी खुशबू (23 वर्ष) ब्याही हैं। 10 जून को वह गांव की आशा के साथ सीएचसी में चिकित्सकों का परामर्श लेने पहुंची। सीएचसी में स्टाफ ने उन्हें प्रसव के लिए भर्ती कर लिया। खुशबू दूसरे बच्चे को जन्म दे जा रही थी।
शाम को प्रसव के बाद खुशबू को बेटी हुई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के कई घंटे बाद तक सब कुछ ठीक था, लेकिन रात को अचानक खुशबू की हालत बिगड़ गई और उसे अत्यधिक रक्त स्राव होने लगा। परिजनों ने कई बार स्टाफ से कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। यहीं ठीक हो जाएगी, इलाज चल रहा है, कहकर टालते रहे।
विज्ञापन
हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने ज्यादा कहासुनी की तो 10 जून की ही देर रात को अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को लेकर अलीगढ़ जा रहे थे कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।