फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman crushed by trolley after being hit by tractor, dies

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी महिला को ट्रॉली ने कुचला, मौत

Sun, 01 Dec 2024 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed by trolley after being hit by tractor, dies
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिर गई। ट्रॉली के पिछले पहिये ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझिला निवासी घनश्याम खेती और मजदूरी करता है। घनश्याम अपनी पत्नी सीमा (33) के साथ बरगावां में रहने वाली अपनी भतीजी रीतू के घर गया था। वहां से शनिवार शाम कपूरापुर अपनी बहन के घर बाइक से जा रहा था। कपूरापुर से कुछ पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सीमा सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहियों से कुचल गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed