{"_id":"a9d802feb772e098c77fe9b7a86ee32a","slug":"wll-network-will-fill-vacant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़े डब्लूएलएल नेटवर्क को भरा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़े डब्लूएलएल नेटवर्क को भरा जाएगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्लूएलएल सीडीएमए मोबाइल एवं फिक्स फोन सेवाओं के
विज्ञापन
खाली पड़े नेटवर्क को भरने को बीएसएनएल अफसरों ने मुहिम तेज कर दी है।
डब्लूएलएल फोन पर सबसे सस्ती इंटरनेट सेवाओं को लोकप्रिय करने को सभी
अफसरों को इस ओर ग्राहकों को जानकारियां देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि
लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
टीडीएम संजय केसरवानी ने बताया कि हरदोई शहर समेत संडीला, कछौना, बावन, टड़ियावां, शाहाबाद, बिलग्राम क्षेत्र में डब्लूएलएल सीडीएमए मोबाइल एवं फिक्स फोन सेवाएं मुहैया है। इन फोन सेवाओं पर उपभोक्ता पचास रुपये के रिचार्ज से एक जीबी डाटा तीस दिनों की वैधता के साथ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डब्लूएलएल नेटवर्क पर लोड कम होने से सेवाएं काफी अच्छी हैं।
बताया कि डब्लूएलएल फोन सेवाओं का वायस टैरिफ भी काफी सस्ता है। इसमें पांच सौ रुपये के रिचार्ज नब्बे दिनों तक बीएसएनएल के सभी फोन व मोबाइल पर अनलिमिटेड बात करने की सुविधा है, जबकि अन्य टैरिफ के जरिए काल दरों को काफी कम किया जा सकता है। बताया कि डब्लूएलएल फोन की वायस एवं डाटा सर्विसेज काफी सस्ती है। इन्हें लोक प्रिय बनाने एवं नेटवर्क को भरने को सभी अफसरों को निर्देशित किया गया है।
बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनके पास डब्लूएलएल फिक्स फोन या मोबाइल फोन हैं और वे बंद है और यदि उनके सेट सही हैं और कोई बिल बकाया नहीं है तो वे अपने नंबरों को प्रीपेड कराकर या फिर पोस्टपेड में पुन: शुरू करा सकते हैं। प्रीपेड को बीएसएनएल के जेटीओ डब्लूएलएल विकास वर्मा तथा पोस्टपेड के लिए एसडीओ/एओ टीआर से संपर्क करना होगा।