फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   without permit wehicle running

बिना परमिट व फिटनेस सवारियां ढो रहे टेंपो मैजिक

Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
without permit wehicle running
फोटो-11- वैन में सवारियां भरता चालक - फोटो : HARDOI
हरदोई। विभाग ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ डग्गामारी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कर रहा है। इसके बाद भी जिले में करीब 500 वाहन बेतरतीब सवारियां ढोकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब डेढ़ हजार टेंपो व मैजिक सवारियां ढो रहे हैं जबकि एआरटीओ दफ्तर में सिर्फ 985 वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा कई बसों व डालों में भी सवारियां ढोई जा रही हैं। बिना परमिट और फिटनेस के संचालित वाहनों को कोई रोकने वाला भी नहीं है। हाल ये है कि कोई लटककर और ऊपर बैठकर सफर कर रहा है। दो दिन पहले लोनारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद भी विभाग इससे सबक नहीं ले रहा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियों को ठूंसकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

ये है स्थिति
सांडी : कस्बे में हरदोई मार्ग पर 15, जगदीशपुर पर पांच टेंपो, बिलग्राम मार्ग पर 14, सांडी तिराहे से नेवादा व भदार मार्ग के लिए नौ, हरपालपुर मार्ग पर पांच, सेमरा चौराहे के लिए नौ टेंपो चलते हैं। इन वाहनों में 70 फीसदी बिना फिटनेस व परमिट के चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहंदर : क्षेत्र के सरेहरी चौराहे व हिया पुल से रोजाना डबल डेकर एसी बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी रोक नहीं लगा पा रहे हैं। इलाके से प्रतिदिन लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली व अन्य प्रदेशों के लिए चलने वाली डबल डेकर बसों में मानक शून्य हैं।
शाहाबाद : नगर क्षेत्र से पाली पिहानी शाहजहांपुर आदि स्थानों के लिए डग्गामार वाहन लगातार चल रहे हैं। दिल्ली के लिए आठ डबल डेकर बसें भी अवैध रूप से संचालित हैं। अल्हापुर तिराहै, शिरोमनगर मार्ग, पिहानी, पाली के लिए डग्गामार वाहन चल रहे हैं।
संडीला : कस्बे से लखनऊ के लिए डग्गामार वाहन मुख्य चौराहे और पुरानी तहसील के सामने खड़े रहते हैं। वाहनों में 15 से 20 सवारियां भरी जाती हैं। इसी तरह हरदोई-बांगरमऊ, बेनीगंज, अतरौली के लिए भी पांच से छह डग्गामार वाहन चलते हैं।
पचदेवरा: थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे से अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग पर 20 टेंपो, अनंगपुर-कुर्रिया मार्ग पर 10 वैन और आठ टेंपो, अनंगपुर-पाली मार्ग के लिए आठ टेंपो, अनंगपुर-अल्लाहगंज और जलालाबाद मार्ग पर 10 टेंपो और 10 वैन, अनंगपुर-आमतारा से दिल्ली के लिए पांच वाहन संचालित हैं।
पाली : क्षेत्र में 70 से अधिक डग्गामार वाहन चल रहे हैं। ये वाहन क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर रूपापुर, पाली, शाहाबाद, हुल्लापुर, सवायजपुर, भरखनी मार्ग पर चलते हैं। इन वाहनों में टेंपो, छोटा हाथी, कारें शामिल हैं। ये खेल सुबह चार बजे से नगर के मुख्यमार्ग पर शुरू हो जाता है।
सवायजपुर : क्षेत्र में सवायजपुर से हरपालपुर मार्ग पर 15 टेंपो, 24 वैन, 10 मैजिक, पांच टेंपो, 15 बसें बिना परमिट हरपालपुर से फर्रुखाबाद मार्ग पर चल रही हैं। 17 डबल डेकर बसें दिल्ली के लिए फर्राटा भरती हैं। सभी में मानक से अधिक सवारियां बैठाकर जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
कछौना : कस्बे में कछौना से गौसगंज रोड पर डग्गामार वाहन चलते हैं। इनमें 15 से 20 सवारियों को बैठाया जाता है। अधिकांश टेंपो काफी पुरानी हैं। रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो चुके हैं। फिटनेस न होने से आएदिन हादसे हो रहे हैं।
मल्लावां : कस्बे से राघौपुर, उन्नाव के गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ, माधवगंज, बिलग्राम, राघवपुर से कन्नौज तक 50 से अधिक डग्गामार वाहन बिना परमिट व फिटनेस फर्राटा भर रहे हैं।

वर्जन
टेंपो की फिटनेस, डीएल, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि की जांच करते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है। टीम के साथ जिले भर में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। - दयाशंकर, एआरटीओ प्रवर्तन

फोटो-12- गाड़ी में पीछे बैठकर यात्रा करती महिलाएं

फोटो-12- गाड़ी में पीछे बैठकर यात्रा करती महिलाएं- फोटो : HARDOI

फोटो-09- टेंपो पर लटककर यात्रा करते यात्री

फोटो-09- टेंपो पर लटककर यात्रा करते यात्री- फोटो : HARDOI

फोटो-10- डाले में यात्रा करते यात्री

फोटो-10- डाले में यात्रा करते यात्री- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed