फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Without applying mask daroga were teaching Covid protocol lesson

बिना मास्क लगाए दरोगा पढ़ा रहे थे कोविड प्रोटोकॉल का पाठ, गालीगलौज का वीडियो हुआ वायरल, गिरी गाज

Fri, 14 May 2021 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 May 2021 06:55 PM IST
सार

वर्दी के नशे में चूर एक दरोगा बिना मास्क लगाए एक विवाह कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पाठ पढ़ाने लगे तो लोगों ने इसका विरोध किया। गुस्साए दरोगा ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया। 

विज्ञापन
Without applying mask daroga were teaching  Covid protocol lesson
बिना मास्क लगाए दरोगा सनी चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोनाकाल व लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में पुलिस जहां एक ओर चौबीसों घंटे लगातार 'सख्ती भी - सहयोग भी' की भावना के साथ मदद के लिए तत्पर है वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी अपनी शर्मनाक हरकतों से खाकी पर सवालिया निशान लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


हरदोई में एक नशेबाज दरोगा को शादी समारोह में लोगों से बदसलूकी करने के मामले में सस्पेंड करते हुए उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। ताजा मामला जनपद हरदोई के थानाक्षेत्र सुरसा के अंतर्गत ग्राम इछनापुर का है।
विज्ञापन


जहां बीती रात एक शादी समारोह में नशे में धुत्त दरोगा सनी चौधरी कोविड-19 का अनुपालन कराने के लिए खुद ही बिना मास्क लगाए पहुंचे और परमीशन के नाम पर मेहमानों व महिलाओं से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे। लोगों ने जब दरोगा की इस हरकत का विरोध किया तो वो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता हुआ गालीगलौज पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा के इस कृत्य का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने भी दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। दरोगा सनी चौधरी के इस शर्मनाक कृत्य पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हरदोई के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी और जांच रिपोर्ट में दरोगा के दोषी पाए जाने पर कड़ा एक्शन लेते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed