फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Within 24 hours, police encounter with Aman's murderers, two injured due to bullet injuries, four arrested

Hardoi News: 24 घंटे के अंदर अमन के हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, चार गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Within 24 hours, police encounter with Aman's murderers, two injured due to bullet injuries, four arrested
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में लेनदेन के विवाद में घर पर धावा बोलकर युवक की हत्या करने के आरोपियों की रविवार शाम पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

घटना में नामजद दो आरोपियों के पैरों में पुलिस की गोली लगी है। हत्यारोपी पिता पुत्र भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से भागने में इस्तेमाल की जा रही एसयूवी भी बरामद की है। पुलिस अब भी तीन आरोपियों को इस मामले में तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खेमपुर निवासी अमन राजपूत के घर पर शनिवार देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने धावा बोल दिया था। अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके माता पिता, गर्भवती बहन और बहनोई घायल हो गए थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी केसी गोस्वामी ने एसओजी, सर्विलांस और पाली पुलिस को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को लगभग सवा पांच बजे मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल रहे कुछ लोग एक एसयूवी से भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी मार्गाें पर जांच अभियान शुरू कर दिया। पाली कस्बा मार्ग पर बैरिया तिराहा मार्ग से शाहाबाद की तरफ कार से जा रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया तो इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कहार कोला जाने वाले मार्ग पर बाग में रुककर फिर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग करदी। फायरिंग में पाली कस्बेके मोहल्ला सरॉय निवासी रिजवान और खेमपुर निवासी तौफीक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से ही इन दोनों के साथ कार में सवार अबरार और उसके पुत्र रहमान को भी पकड़ लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना में दीवान विश्वजीत सिंह और सिपाही विनय कुमार भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस, चार खोखा, चार डंडे और कार भी बरामद की गई है। पूरी कार्रवाई में एसओजी के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा, दीवान रामकृष्ण द्विवेदी, वीरन सिंह यादव, आनंद विश्वकर्मा, सिर्विलांस टीम के ओमवीर सिंह, नितिन गुप्ता, पाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक शिव शंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed