{"_id":"57167a734f1c1bb5558b46b7","slug":"winds-flo-of-town-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में बहेगी विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में बहेगी विकास की बयार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अब नगर में विकास की बयार बहेगी। नगर पालिका परिषद सदर बोर्ड की की मंगलवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से दो करोड़ 72 लाख 15 हजार पांच सौ रुपये लाभ का बजट पास कर दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि इस वर्ष आधुनिक बारात घर व बालिका इंटर कालेज के निर्माण पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन मीना अग्रवाल ने कहा कि बजट में बावन रोड पर आधुनिक बारात घर का निर्माण व सरकुलर रोड पर बालिका इंटर कालेज का निर्माण कार्य कराने की कार्य योजना प्रमुख है। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में सड़कों का निर्माण पेयजल व्यवस्था में नए उपकरण, नालों की सफाई व नगर के पार्कों का विकास, नगर में पौधरोपण प्रमुख है।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने कहा कि नगर को आदर्श नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगर पालिका को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने में सभी सभासदों का सहयोग है और आगे भी नगर के विकास में उनको सहयोग मिलता रहेगा। अधिशासी अधिकारी पप्पू गुप्ता ने बोर्ड के समक्ष वर्ष 2016-17 का बजट प्रस्तुत किया। जिसमें 44 करोड़ 46 लाख 73 हजार की आय के सापेक्ष 49 करोड़ 68 लाख 50 हजार व्यय का प्राविधान विभिन्न मदों में किया गया था।
विज्ञापन
31 मार्च को अनुमानित बैलेंस सात करोड़ 93 लाख 92 हजार पांच सौ रुपये को मिलाकर कुल आय 52 करोड़ 40 लाख 65 हजार पांच सौ रुपये हो जाएगी। जिसमें प्रस्तावित व्यय 49 करोड़ 68 लाख 50 हजार को घटाकर दो करोड़ 72 लाख 15 हजार पांच सौ अवशेष रहेगा। जो लाभ का बजट है।
बैठक के दौरान नगर पालिका का आय व्यय माह मार्च 2016 का अनुमोदन शासन व निदेशालय से प्राप्त पत्रों का प्रस्तुतीकरण के अलावा सरकुलर रोड पर प्रस्तावित बालिका इंटर कालेज के आगणन 185.82 लाख की स्वीकृति, तहसील सदर कार्यालय के पास नवनिर्मित दुकानों व व्यावसायिक हाल के नीलाम किए जाने की स्वीकृति करते हुए अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
इस मौके पर सभासद मो. अच्छन, ज्योति प्रकाश सिन्हा, रजत मिश्रा, सुशील कुमार, आशीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अतुल कटियार, जमील अहमद, प्रमोद कुमार सिंह, सुमन वर्मा, कांती मिश्रा, रफत जहां, फखरूल इस्लाम, अवर अभियन्ता वेद प्रकाश, बालेश्वर मिश्रा, नौबहार सिंह आदि मौजूद रहे।