फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wind and rain damage Rabi crops, wheat grains will get spoiled

Hardoi News: हवा, बारिश से रबी फसलों को नुकसान, खराब हो जाएगा गेहूं दाना

Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Wind and rain damage Rabi crops, wheat grains will get spoiled
हरदोई। अप्रैल माह में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने रबी फसलों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। गेहूं की तैयार फसल धराशायी हो गई है। पानी में भीगने से गेहूं का दाना खराब और कमजोर हो जाएगा। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ेगा। वहीं रबी सीजन की अन्य फसलों को भी बारिश और हवा से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मार्च के बाद अप्रैल माह में शनिवार देर शाम तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश रात में होती रही। वहीं रविवार शाम को फिर से हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से फसल भीगने से हवा के साथ खेतों में गिर जा रही है। इससे फसल की कटाई और मड़ाई भी प्रभावित हो रही है। कछौना क्षेत्र में बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। गेहूं और सरसों की तैयार फसल गिर गई है। इससे पैदावार पर असर पड़ेगा। माधौगंज क्षेत्र में फसल गिर गई है। शहब्दा निवासी किसान कमल कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई की जा रही थी, आंधी-पानी से कटाई प्रभावित हो गई। भीगने से गेहूं का रंग काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन

पाली क्षेत्र में किसान हसन अली, धीरज, अर्जुन, राजीव आदि ने बताया कि गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बेहंदर क्षेत्र में गेहूं की अगैती फसल की कटाई और मड़ाई हो गई है। भरावन क्षेत्र में खेतों में पकी खड़ी गेहूं व सरसों की फसल गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। संडीला क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल खेत में गिर गई हैं। ग्राम मवई मुसलमानान निवासी इंद्रपाल ने बताया कि बरसात से फसल को नुकसान हुआ है। टड़ियावां क्षेत्र के किसान सतेंद्र, अमन, रामसागर, राकेश आदि ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिहानी क्षेत्र बारिश से किसान सहमे हुए हैं। जल्दी-जल्दी फसल काटने के लिए सुबह से ही किसान निकल पड़े, लेकिन मौसम ने शाम को साथ नहीं दिया। गेहूं व बोझ भीग गए। रामसनेही, रणजीत, शकील, श्रीकांत, अनिल व भूरे आदि ने बताया कि बारिश और तेज हवा से फसल भीग कर गिर गई। इरसाद खां, सकटे और भजनू ने कहा कि बोझ भीगने से गेहूं खराब हुआ है।

रबी सीजन की जो भी फसलें खड़ी हैं उनमें बारिश और हवा से नुकसान की पूरी आशंका है। क्षति की स्थिति पर बारिश की मात्रा और हवा की रफ्तार से तय होगी। हां, जहां पर किसानों ने सरसों की फसल की कटाई कर ली है और मड़ाई नहीं कर पाए हैं। ऐसे में फसल के भीगने से सरसों का दाना खराब होने की आशंका है। आम के बौर भी पानी से खराब हो सकते हैं। इससे आम का उत्पादन भी प्रभावित होगा। -डॉ. एके तिवारी, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम


मौसम अनिश्चित होता जा रहा है। ऐसे में किसान मौसम को देखते हुए रबी फसलों की सुरक्षित कटाई-मड़ाई के लिए प्रयास करें। बारिश में भीगने से गेहूं की कंबाइन से भी कटाई में दिक्कतें आएंगी। ऐसे में मौसम साफ होते ही अधिक से अधिक गेहूं की फसल काटकर गेहूं को सुरक्षित स्थान पर भंडारित किए जाने की किसानों का सलाह दी जाती है। -डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed