{"_id":"66faf4ef2d2f8d0f330fb0d4","slug":"will-get-license-to-drive-from-modern-training-center-hardoi-news-c-213-1-hra1002-120490-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र से मिलेगा वाहन चलाने का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र से मिलेगा वाहन चलाने का लाइसेंस
विज्ञापन
हरदोई। जिले में वाहन चालकों के प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। जिसका जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत वाहन चालक को केंद्र से ही वाहन लाइसेंस जारी कर दी जाएगी।
परिवहन विभाग की ओर से सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। वाहनों के लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन के आधार पर जारी किए जाते हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदक को कार्यालय नहीं आना होता है, जबकि स्थाई लाइसेंस के लिए कार्यालय में वाहन चलाकर टेस्ट देना होता है। जिले में वर्तमान में छह वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। जिले में अब अत्याधुनिक वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण चल रहा है। इसके स्वचलित मशीनों के आधार पर सीसी कैमरे की निगरानी में वाहन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित समय का प्रशिक्षण पूरा करने पर वहीं से लाइसेंस का आवेदन हो जाएगा और वाहन का लाइसेंस जारी हो जाएगा। आवेदक को कार्यालय नहीं आना होगा।
एआरटीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक निजी संस्था की ओर से वाहन प्रशिक्षण केंद्र का संचालन होना है। जिसका कार्य चल रहा है। उसके जल्द संचालित होने की उमीद है।