{"_id":"61eaf2b9b86ce022d91ce29c","slug":"wife-suicide-husband-found-hanged-hardoi-news-knp6765894200","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटकी पत्नी,पति ने की भी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे पर लटकी पत्नी,पति ने की भी खुदकुशी
विज्ञापन
- केसरीपुर गांव में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव में गुरुवार शाम महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी की मौत की सूचना पर लखनऊ में युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने लखनऊ में एक प्रापर्टी डीलर पर रुपये लेकर प्लाट न देने का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर दोनों के आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केसरीपुर निवासी सुनील (27) लखनऊ स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सोनिका (25) बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले गांव आई थी। गुरुवार देर शाम सोनिका का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद सुनील ने लखनऊ में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृृतक सुनील के पिता रामअवतार ने बताया कि सुनील ने लखनऊ के काकोरी स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी में किश्त पर प्लाट लिया था। लगभग 30 हजार रुपये बांकी था, जो दाखिल-खारिज कराने के बाद अदा करने की बात कही थी। आरोप है कि डीलर ने प्लाट देने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि रुपये जाने व प्लाट न मिलने से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने सोनिका व काकोरी पुलिस ने सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया। अतरौली एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घर बनाने का सपना टूटा तो जिंदगी से नाता तोड़ा
भरावन। नौ साल से लखनऊ में किराये पर रहकर मजदूर सुनील ने किसी तरह प्लाट के लिए रुपये इकट्ठा किए थे। प्लाट न मिलने से दुखी होकर पहले पत्नी और बाद में सुनील ने भी जान दे दी।
अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम केसरीपुर निवासी सुनील (27) लखनऊ में मजदूरी करता था। पिता राम अवतार ने बताया कि उसने मजदूरी कर कुछ पैसा जमा किया था। लखनऊ में घर बनाने का सपना था।
सुनील ने काकोरी स्थित ब्रह्मपुरी कालोनी में प्रापर्टी डीलर से प्लाट खरीदा था। रुपये देने के बाद भी प्लाट न मिलने से सुनील व सोनिका परेशान रह रहे थे। गुरुवार को सुनील ने सोनिका से फोन पर बात कर प्लाट न मिलने की जानकारी दी थी। गाढ़ी कमाई प्लाट खरीदने में लगा दी थी। सोनिका मायके शमशापुर थाना संदना जनपद सीतापुर स्थित मायके से बुधवार शाम ही घर आई थी। परिवार में चार माह का बेटा व चार वर्ष की बेटी है।