{"_id":"64c561ab6ed88384db0bd4c4","slug":"wife-strangled-to-death-for-not-giving-money-for-liquor-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1382-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
बेहंदर। शराब पीने के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी को मारापीटा और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मटरू सिंह खेतीबाड़ी व मजदूरी करता है। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे वह पत्नी मोती (30) से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। पत्नी ने रुपये देने से इंकार किया तो मटरू ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद मटरू मौके से फरार हो गया। मृतका के बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। रात लगभग एक बजे प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पहुंचे और मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
इनसेट
तीनों बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति बच्चों से घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कहकर घर से चला गया। मृतका के तीनों नाबालिग बच्चे रो-रो कह रहे थे। मां को काफी आवाजें लगाईं जब, मां नहीं बोली तो पड़ोसियों को बताया। तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी 11 वर्ष पहले हुई थी।