{"_id":"6a400c7adc3aee5f360b8852","slug":"wife-riding-a-bike-dies-after-collision-with-vehicle-husband-and-son-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152208-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति और बेटा घायल
विज्ञापन
फोटो- 19- गुड्डी। फाइल फोटो
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना के पास शुक्रवार को किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती और उनका बेटा सड़क पर गिर गए। पति और बेटे को मामूली चोटें आईं लेकिन गंभीर रूप से घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा निवासी कमलेश राजमिस्त्री हैं। उनकी ससुराल कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव में है। कमलेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह पत्नी गुड्डी (35) और छोटे बेटे शिवम (6) को साथ में लेकर सुसराल ताजिया देखने गए थे। शुक्रवार शाम बाइक से तीनों वापस घर जा रहे थे। कछौना के पास लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गुड्डी बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं। गुड्डी को लेकर पति कछौना सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज आए।
मेडिकल कॉलेज में गुड्डी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की तीन बेटियां व दो बेटे हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।