{"_id":"67b0b2dd29fed62ebc0f4b00","slug":"wife-murdered-by-slitting-her-throat-with-an-axe-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126927-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फरसे से पत्नी की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फरसे से पत्नी की गला काटकर हत्या
Sat, 15 Feb 2025 08:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- पुलिस ने घर से ही आरोपी को हिरासत में लिया
- एसपी बोले : घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के रावल गांव में युवक ने फरसे से गले पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मौके से खून से सना फरसा भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
रावल निवासी ज्ञानेंद्र खेती और मजदूरी करता है। उसकी शादी ढाई साल पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के लहराई गांव निवासी सूरज प्रसाद की पुत्री कीर्ति (23) के साथ हुई थी। दोनों के छह माह की एक बच्ची भी है। शनिवार दोपहर बाद ज्ञानेंद्र के माता पिता खेत में तैयार हो रही मूंगफली की फसल की गुड़ाई करने गए थे।
घर में ज्ञानेंद्र, पत्नी कीर्ति और छह माह की बच्ची थी। इसी दौरान आंगन में ज्ञानेंद्र ने फरसे से कीर्ति के गले पर वार कर दिया। मौके पर ही कीर्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ज्ञानेंद्र घर में ही बैठा रहा। शाम को लगभग पौने पांच बजे उसके माता पिता वापस घर आए, तो घटना का पता चला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, टड़ियावां थानाध्यक्ष अमित सिंह पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जांच काे लिए हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी पति ज्ञानेंद्र हिरासत में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ज्ञानेंद्र से पूछताछ के बाद घटना की वजह साफ होगी।