{"_id":"66d2409971ed87dfcc001884","slug":"wife-had-cut-off-her-nose-at-night-hence-she-was-beaten-to-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-119033-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी ने रात में काट ली थी नाक, इसलिए कर दी थी पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी ने रात में काट ली थी नाक, इसलिए कर दी थी पीटकर हत्या
विज्ञापन
पाली। पाली थानाक्षेत्र के रहतोरा गांव में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात नगरिया गांव में एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में पत्नी ने उसकी नाक दांत से काट ली थी, इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी।
बीते मंगलवार की रात रहतोरा निवासी ब्रजेश ने पत्नी विनीता उर्फ सीमा (35) की डंडे और फुकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने ब्रजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद की टीम ने नगरिया के एक गन्ने के खेत में छिपे ब्रजेश को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब ब्रजेश खेत से निकलकर एक मकान के पास पानी पी रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि मंगलवार की शाम को उसने घर जाने से पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी। रात में घर जाकर देखा तो पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर उससे बहस हुई थी। इसके बाद पत्नी को झाड़-फूंक कराने गया था। वहां से रात 10 बजे वापस आने के बाद सो गया था। रात में लगभग 11 बजे विनीता ने उसकी नाक काट ली। इसी पर उसे डंडे और फुंकनी से पीट दिया और फिर सो गया। सुबह करीब चार बजे विनीता की मौत हो गई। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।