फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife decided to live separately then husband committed suicide

Hardoi News: पत्नी ने किया अलग रहने का फैसला तो पति ने फंदा लगाया

Sat, 11 May 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Wife decided to live separately then husband committed suicide
हरियावां। पत्नी से अलग रहने का फैसला सुनकर आहत अधेड़ ने थाने से वापस घर जाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह उसका शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जानकारी पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के कसियापुर निवासी इंस्पेक्टर (46) खेती करता था। उसकी पहली पत्नी विवाद के बाद उससे अलग हो गई थी। अब से लगभग दो साल पहले इंस्पेक्टर के छोटे भाई बालेस्टर की मौत हो गई थी। इस पर बालेस्टर की पत्नी रोशनी से इंस्पेक्टर ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। गांव में दोनों साथ में रह रहे थे। बीते मार्च में होली के आस पास बालेस्टर और रोशनी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद रोशनी अपने मायके टड़ियावां थाना क्षेत्र के दरदौली गांव में रहने लगी थी। रोशनी ने एक सप्ताह पहले ससुराल में खेती में हिस्सा मांगा था और इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। यहां इलाके के लोगों और पुलिस की मौजूदगी में रोशनी व इंस्पेक्टर के बीच अलग-अलग रहने का फैसला हुआ। साथ ही रोशनी को उसके हिस्से की जमीन दिए जाने पर भी सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रोशनी अपने मायके चली गई, जबकि इंस्पेक्टर अपने गांव कसियापुर आ गया। रात में वह मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई कलक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेसा। घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed