फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife becomes Lakhpati Didi, couple will become guests in the program of Red Fort

Hardoi News: पत्नी बनीं लखपति दीदी, लाल किला के कार्यक्रम में दंपती बनेंगे अतिथि

Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Wife becomes Lakhpati Didi, couple will become guests in the program of Red Fort
हरदोई। छोटी-छोटी बचत और काम की लगन से चार साल में रागिनी देवी लखपति दीदी बन गईं। रागिनी के लखपति दीदी के बनने पर नीति आयोग ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाले समारोह में रागिनी के साथ ही उनके पति मोतीलाल को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

विकास खंड संडीला को भारत सरकार ने आकांक्षात्मक ब्लॉक में चयनित किया है। आकांक्षात्मक ब्लॉक में पात्रों को लाभान्वित कराकर स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। संडीला के ही मीरनगर अजिगवां गांव में 11 महिलाओं ने साल 2020 में अमर आजीविका स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें मीना देवी को अध्यक्ष, पार्वती को सचिव, रागिनी देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रागिनी देवी के पति मोतीलाल गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन

रागिनी देवी ने बताया कि छोटी बचत से समूह खड़ा किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से आर्थिक मजबूती मिली और समूह की महिलाओं ने पशुपालन व डेयरी का काम शुरु किया। इससे लाभ हुआ। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने बैंक सखी और प्रांशी मौर्या ने बीसी सखी के रुप में काम करना शुरु किया। बैंक सखी के तौर पर 2,500 रुपये मासिक आमदनी भी हो जाती है। बताया कि समूह के खाते में वर्तमान में 8-10 लाख रुपये भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला से दंपती का 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूदगी जिले के लिए गौरव के पल होंगे। रागिनी और उनके पति 12 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 15 अगस्त तक नीति आयोग की ओर से सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। -सौम्या गुरूरानी, सीडीओ

हरदोई। अमर आजीविका स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष लखपति दीदी रागिनी देवी व इनके पति मोतीलाल सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन से नई दिल्ली जाएंगी। दंपती के नई दिल्ली जाने के लिए हवाई टिकट बुक करा दिए गए हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि आकांक्षात्मक ब्लॉक में काम देख रहीं सीएम फेलोशिप किरन कुमारी ने टिकट बुक कराने और कार्यक्रम में प्रतिभाग की सभी औपचारिकता पूरी करा ली है। रविवार को हवाई यात्रा के टिकट यहां दंपती को प्राप्त करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed