{"_id":"69ebb472fde6d5817607024c","slug":"wi-fi-to-be-installed-in-all-55-government-secondary-schools-hardoi-news-c-213-1-hra1021-148609-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सभी 55 माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में लगेगा वाईफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सभी 55 माध्यमिक राजकीय विद्यालयों में लगेगा वाईफाई
विज्ञापन
-प्रत्येक विद्यालय के लिए उपलब्ध कराई गई 7544 रुपये की धनराशि
-बीएसएनएल को भेजी गई विद्यालयों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन से जुड़े संसाधन बेहतर करने के लिए कवायद की जा रही है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास व विभिन्न प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन कराए जाते हैं, आधुनिक तकनीक से शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट क्लास संचालित है मगर विद्यालय में इंटरनेट की सुविधा सही न होने से शिक्षक व विद्यार्थियों को ऑनलाइन कार्य में समस्या आती थी, उस समस्या के निदान के लिए विद्यालयों में वाईफाई लगाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को इंटरनेट की बेहतर स्पीड मिल सकेगी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विद्यालयों में बेहतर इंटरनेट सुविधा के लिए वर्तमान शिक्षा सत्र में सभी विद्यालयों में निशुल्क वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग कंपोजिट ग्रांट से जिले के 55 विद्यालयों में वाईफाई लगवाएगा, जो छात्रों के साथ-साथ विद्यालय के कामकाज में भी उपयोगी होगी।
विद्यालयों में वाईफाई लगाने से छात्रों के साथ-साथ विद्यालयों में बनी स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, प्रधानाचार्य को मिले टैबलेट आदि का संचालन आसान हो जाएगा। इससे ऑनलाइन पठन-पाठन को विद्यालयों में बढ़ावा मिलेगा। विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा का विस्तार होने से छात्रों को न केवल अपनी पढ़ाई के लिए इंटरनेट का उपयोग करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वह विभिन्न शैक्षिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। छात्र ऑनलाइन ट्यूटोरियल, ई-बुक्स और अन्य डिजिटल शैक्षिक सामग्री का लाभ उठा सकेंगे। गणित-विज्ञान जैसे विषयों को विजुअल समझाया जा सकेगा। शिक्षक प्रोजेक्टर या स्मार्ट बोर्ड के जरिए लाइव कंटेंट दिखा सकते हैं। छात्रों को किसी भी चीज में शोध करने में आसानी होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, क्योंकि शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अभी भी संसाधनों की कमी है।
विज्ञापन
इंसेट
स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब का बेहतर होगा उपयोग -
माध्यमिक विद्यालयों में पहले से बनी स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी लैब भी इस सुविधा के मिलने से पूरी क्षमता से काम करेंगे। वाईफाई की सुविधा इन अत्याधुनिक शिक्षण उपकरणों के प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करेगी। शिक्षक इन संसाधनों से इंटरैक्टिव पढ़ाई करा सकेंगे, जिससे छात्रों की समझ और जुड़ाव बढ़ेगा। प्रधानाचार्यों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विभागीय कार्य किए जा रहे हैं। वाईफाई सेवा से उनका संचालन भी अधिक सुचारु रूप से हो सकेगा।
इंसेट
प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध कराई गई धनराशि -
वाईफाई का कनेक्शन लेने के लिए प्रत्येक विद्यालय को 7544 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय की सूची ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए भारतीय दूरसंचार निगम को भेजी गई है। सूची में 55 विद्यालयों में 23 में तहत लाइन उपलब्ध होने पर कनेक्शन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शेष में जल्द ही कनेक्शन उपलब्ध हो जाएगा।
इंसेट
सभी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध है। इंटरनेट सेवा बेहतर न होने से शिक्षकों व विद्यार्थियों को समस्या आती थी। वाईफाई की सेवा शुरू होने से सुविधाएं बेहतर होगी। कनेक्शन के लिए विद्यालयों की सूची भेज दी गई है। जल्द ही विद्यार्थियों को निशुल्क वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी।
अभय जैन, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा