{"_id":"ba970bd4946601a32c6f00fd949cbe1a","slug":"who-members-saw-the-reality-of-the-dots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्लूएचओ के सदस्यों ने देखी डाट्स की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्लूएचओ के सदस्यों ने देखी डाट्स की हकीकत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिले में संचालित डाट्स यूनिट में डब्लूएचओ की टीम के
विज्ञापन
सदस्यों ने पहुंचकर मरीजों से दवा से होने वाले लाभ और जांच आदि के विषय
में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों का विवरण आनलाइन करने के निर्देश दिए।
जिला क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित डाट्स प्रक्रिया के तहत क्षय रोग के मरीजों के किए जा रहे इलाज के विषय में जानकारी करने के लिए बरेली से डब्लूएचओ कंसलटेंट डा. नीलू और संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य बरेली मंडल डा. सारस्वत जिला मुख्यालय पहुंचे।
उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित डाट्स यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद मरीजों से दवा और जांच आदि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से दवा आदि मिलने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, इसकी जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब, एक्सेरे रू म आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा यूनिट में दवा वितरण कार्य को देखा। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का विवरण आनलाइन किया जाए और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरपी रावत, डा. अमरजीत सिंह आजमानी आदि थे।