फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   While trying to save the pilgrims, the bus lost control and collided with a tree, three injured

Hardoi News: कांवड़ियों को बचाने में अनियंत्रित हुई बस पेड़ से टकराई, तीन घायल

Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
While trying to save the pilgrims, the bus lost control and collided with a tree, three injured
पिहानी हरदोई मार्ग पर पेड़ से टकराई प्राइवेट बस।
हरियावां। हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली के पास कांवड़ियों काे बचाने में निजी बस अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से टकरा गई। शनिवार को हुई घटना में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हरदोई और पिहानी के बीच निजी बसें चलती हैं। ऐसी ही एक बस शनिवार सुबह पिहानी से हरदोई जा रही थी। जतुली गांव के पास कांवड़िये जा रहे थे। कांवड़ियों को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में बस चालक देहात कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा निवासी रामू गुप्ता (42), पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर निवासी मनोज (45) और छतैया निवासी प्रतीक्षा (25) घायल हो गईं। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि तीन लोग ज्यादा चोटिल थे। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस में सवार लोग निजी साधनों से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed