{"_id":"650dd0832df3ead53c0a1236","slug":"when-wife-did-not-come-from-her-parents-house-he-hanged-himself-with-her-saree-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4027-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मायके से न आई पत्नी, तो उसी की साड़ी से लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मायके से न आई पत्नी, तो उसी की साड़ी से लगा लिया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पत्नी के मायके से आने से इन्कार करने पर आहत पति ने पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगावां निवासी इतवारी (35) ठेके पर मजदूरों की व्यवस्था करता था। उसकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव में है। उसकी पत्नी रेनू अपने तीन बच्चों के साथ पिछले कुछ दिनों से ससुराल में थी। गुरुवार को इतवारी भी रहीमपुर गया था।वहां से उसने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने कुछ दिन बाद आने की बात कही।
इस पर इतवारी नाराज होकर वापस घर चला गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव मकान के अंदर बने कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।