फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the wife went to the police station to complain, the husband committed suicide by consuming poison.

Hardoi News: शिकायत करने थाने गई पत्नी तो पति ने जहर खाकर दी जान

Fri, 09 Jan 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
When the wife went to the police station to complain, the husband committed suicide by consuming poison.
फोटो-12- अ​भिषेक। फाइल फोटो
हरपालपुर। सांडी नगर के मोहल्ला नवाबगंज में पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बृहस्पतिवार देर शाम की है।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी अभिषेक (28) पल्लेदारी करते थे। भाई सुभाष के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम अभिषेक की पत्नी पूनम से घरेलू बातों के संबंध में विवाद हो गया था। इस दौरान पूनम अभिषेक की शिकायत करने थाने गई थीं। देर शाम जब वह घर वापस आईं तो उन्हें अभिषेक बेहोशी की हालत में मिले। उनके मुंह से झाग आ रहा था। अभिषेक को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के परिवार में पत्नी और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed