फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the watchman resisted the theft, the thieves killed him by beating him with a stick, two arrested

Hardoi News: चोरी का विरोध करने पर चोरों ने चौकीदार की डंडे से पीटकर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
When the watchman resisted the theft, the thieves killed him by beating him with a stick, two arrested
हत्यारोपी रामसेवक। 
शाहाबाद। हूंसेपुर में 18 जुलाई की रात चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग चौकीदार तेजा (65) को चोरों ने डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 11 दिन की जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हूंसेपुर के पास सीमेंट की ईंट बनाने वाली फैक्टरी है। यह फैक्टरी पाली नगर के सराय सैफ निवासी चंद्रप्रकाश शुक्ला की है। इसी फैक्टरी पर हूंसेपुर निवासी तेजा चौकीदारी करते थे।
विज्ञापन

वह वहीं पर रात के समय झोपड़ी में रहकर फैक्टरी की रखवाली करते थे। 18 जुलाई की रात चोर सीमेंट फैक्टरी से जनरेटर के अल्टीनेटर से तांबे के तार चोरी करने आए थे। इस दौरान चोरों की आहट से तेजा उठ गए। उन्होंने चोरी का विरोध किया। चोरों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जुलाई की सुबह मृतक का खून से लथपथ शव फैक्टरी के पास मिला था। मृतक के पुत्र मुकेश ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर जांच कर हत्यारों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपी अंकित पंडितपुरवा और रामसेवक ग्राम मढ़िया के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो डंडे और दो साइकिल बरामद की हैं। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

25 जुलाई को एक फरियादी लेकर आया शिकायत और फिर तेज हुई तलाश
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन 25 जुलाई को लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी उनके पास लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामबरन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि छह जुलाई की रात नलकूप पर तीन लोगों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया था। इसकी रिपोर्ट आठ जुलाई को दर्ज की गई है। रामबरन ने मामले के खुलासे की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक को बुजुर्ग की हत्या और इस मामले में कुछ समानताएं नजर आईं। इसके बाद ही हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस को सुराग मिलते गए और बुधवार को पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।


खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने वारदात का खुलासा करने वाली स्वाट, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की। टीम में कोतवाल उमेश त्रिपाठी, एसआई मोहम्मद अमजद, राकेश कुमार, हरदीप कुमार, कांस्टेबल नितिन तोमर, गुंजन गिल, रविशंकर और स्वाट टीम से दीवान अनिल सिंह, रामकृष्ण, आनंद, संजय, सागर, पुष्पेंद्र, कांस्टेबिल ओमवीर, उज्जवल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed