फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the girl refused to go with him, the young man cut the vein of her hand

Hardoi News: किशोरी ने साथ जाने से किया इन्कार तो युवक ने काट ली हाथ की नस

Wed, 11 Oct 2023 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
When the girl refused to go with him, the young man cut the vein of her hand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरियावां। मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान हुए एकतरफा प्रेम में सहारनपुर से युवक किशोरी से मिलने चला आया। इसके बाद किशोरी से साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। किशोरी के इन्कार करने पर युवक ने हाथ की नस काट ली, तो परिजनोें ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
सहारनपुर जिले के डबकोरा गांव निवासी एक युवक की मुलाकात दो माह पहले हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से ट्रेन में हुई थी। यात्रा के दौरान युवक ने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। मंगलवार रात अचानक युवक हरियावां थाना क्षेत्र के किशोरी के गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

यहां आकर वह किशोरी से साथ चलने की जिद करने लगा। इसपर किशोरी ने इन्कार कर दिया। किशोरी पर दबाव बनाने के लिए युवक अपने हाथ की नस काट ली। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने काेई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed