फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When the fog cleared, the temperature increased during the day, then decreased again at night.

Hardoi News: कोहरा छटा तो दिन में बढ़ा तापमान, रात में फिर घटा

Wed, 20 Nov 2024 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
When the fog cleared, the temperature increased during the day, then decreased again at night.
हरदोई। बीते दो दिन से आसमान में छाए कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास करा दिया। हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हालांकि, बुधवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात का तापमान स्थिर बना रहा। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। सर्दी बढ़ने से बाजार में भी लोग गर्म कपड़ाें की खरीदारी में जुट गए हैं।
मौसम में उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। बीते दो दिन पहले अचानक कोहरे और धुंध के साथ ही चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को ठंडक का अहसास करा दिया। हालांकि, मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। इससे मंगलवार को तापमान काफी नीचे गिर गया था। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो बुधवार को कोहरा छटने और धूप निकलने के बाद बढ़ गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान स्थिर रहकर 16 डिग्री सेल्सियस पर ही रहा। हालांकि, आगे आने वाले दिनों में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हाेने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। उधर ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई। बाजार में दुकानों पर लोग स्वेटर, शॉल और कंबल खरीदते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed