फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When DM became strict, new bags came, cleaning was done but patients were forced to sit on the floor.

Hardoi News: डीएम हुए सख्त तो नई टाेटियां आईं, हो गई सफाई मगर फर्श पर ही बैठने को मजबूर मरीज

Sat, 31 Aug 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
When DM became strict, new bags came, cleaning was done but patients were forced to sit on the floor.
हरदोई। अमर उजाला की खबरों को संज्ञान में लेकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी के सख्त तेवरों का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के 24 घंटे के अंदर ही वाटर काउंटर पर पानी की टोटियां लगा दी गईं और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके ठीक उलट डीएम के निर्देशों के बाद भी ओपीडी में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई। ओपीडी में फर्श पर ही मरीज और तीमारदार बैठे नजर आए।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैथोलॉजी के बाहर मरीजों के लिए चार नए काउंटर लगवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कॉलेज के जिम्मेदारों ने एक भी काउंटर नहीं बढ़ाया। हालांकि, महिला और पुरुष रोगियों के काउंटर अलग-अलग कर दिए गए और कुछ हद तक इससे राहत भी मिली। एक्सरे कक्ष के पास लगे वाटर काउंटर पर पानी की टोटियां डीएम की नाराजगी के बाद बदल गईं और यहां सफाई भी करा दी गई। नतीजा यह हुआ कि मरीजों को राहत मिली और मरीज व तीमारदार इस वाटर काउंटर पर पानी पीते नजर आए। मेडिकल कॉलेज परिसर में जगह-जगह नजर आई गंदगी की सफाई के लिए शनिवार को विशेष अभियान चला। इस अभियान की निगरानी खुद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. जेके वर्मा करते नजर आए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद करने के निर्देश डीएम ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि सिर्फ मरीजों को लाने वाले वाहनों को अंदर प्रवेश दिया जाए। यह वाहन भी मरीज को अंदर उतारकर मेडिकल कॉलेज परिसर से बाहर चले जाएं। इसको लेकर सख्ती करने के निर्देश भी दिए गए थे। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के दोनों गेट पर इस सख्ती का असर दिखा, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने निजी जान पहचान वालों को वाहन समेत अंदर जाने की ढिलाई भी दी। इस कारण बाइकें अंदर चली गईं और डीएम के निर्देश का पूरी तरह से पालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. जेके वर्मा ने बताया कि ओपीडी में मरीजों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। कुर्सियों की आपूर्ति के लिए ऑर्डर कर दिया गया है। पैथोलॉजी पर काउंटर इसलिए नहीं बढ़ पाए क्योंकि कर्मचारियों की तैनाती नहीं थी। शनिवार शाम कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं और सोमवार से काउंटर लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed