फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When a pregnant woman could not make laddus, her in-laws tied her and beat her, she died.

Hardoi News: सकट पर लड्डू न बना पाई गर्भवती तो ससुरालियों ने बांधकर पीटा, मौत

Tue, 21 Jan 2025 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
When a pregnant woman could not make laddus, her in-laws tied her and beat her, she died.
सोनी। (फाइल फोटो) - फोटो : सोनी। (फाइल फोटो)
हरपालपुर (हरदोई)। अर्जुनपुर गांव में संदिग्ध हालात में गर्भवती की तबीयत बिगड़ने के बाद फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि सकट पर लड्डू न बना पाने से नाराज होकर ससुरालियों ने गर्भवती की पिटाई की थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी नरेंद्र की शादी आठ साल पहले लोनार कोतवाली क्षेत्र के रामापुर छैया गांव निवासी सोनी (27) के साथ हुई थी। सोनी नौ माह की गर्भवती थी। सोमवार देर शाम घर पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुरालवाले उसे फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। शव लेकर ससुरालवाले वापस घर पहुंचे और जानकारी मृतका की मां चमेली देवी को दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चमेली ने आरोप लगाया कि सकट पर सोनी लड्डू नहीं बना पाई थी। इससे नाराज होकर ससुरालियों ने सोनी को रस्सी से बांधकर पीटा था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतका के परिवार में पुत्र अंकुल है। सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed