फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When a complaint of assault was lodged with the SP, the entire family was attacked, two were referred

Hardoi News: एसपी से दर्ज कराई मारपीट की शिकायत तो पूरे परिवार पर कर दिया हमला, दो रेफर

Sun, 20 Apr 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
When a complaint of assault was lodged with the SP, the entire family was attacked, two were referred
हरदोई। पुलिस में शिकायत किए जाने से नाराज दो सगे भाइयों ने गुप्ता कालोनी में एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की गुप्ता कालोनी में अरविंद व उनके छोटे भाई प्रदीप कपूर का परिवार रहता है। 18 अप्रैल को उनके पड़ोस में रहने वाले सत्यम और शिवम होली में हुए विवाद की रंजिश में गाली गलौज कर रहे थे। उस समय घर में प्रदीप का पोता राहुल और उसकी मां कीर्ति थीं। राहुल कपूर ने इसकी शिकायत सत्यम और शिवम के घर जाकर की। शिकायत किए जाने से नाराज युवकों ने फिर से राहुल को मारा पीटा। मौके पर पहुंची राहुल की मां कीर्ति ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस रात में ही सत्यम, शिवम और राहुल को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

शिवम को रात में ही छोड़ दिया गया। राहुल की मां कीर्ति और चाची पूजा घटना की शिकायत करने शनिवार को एसपी ऑफिस गई थीं। वहां से वापस आने पर आरोपी युवकों को पता चल गया था कि फिर से शिकायत की गई है। शनिवार शाम सत्यम मिश्रा और उसके भाई शिवम उर्फ अजीत मिश्रा व परिवार के अतुल मिश्रा समेत चार लोगों ने लाठी-डंडों से कपूर परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में अरविंद कपूर (70), उनके पुत्र अंकुर कपूर (40), भतीजा मोहित कपूर (45) मोहित की पुत्री वाणी कपूर (16) और पुत्र राहुल कपूर (23), परिवार के ही अविनाश कपूर (22) घायल हो गए। जानकारी पर रेलवेगंज पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से अंकुर और वाणी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

शहर का मामला होने की वजह से हरदोई मेडिकल कॉलेज में शहर कोतवाल संजय त्यागी के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए नामजद चार आरोपियों में अतुल मिश्रा व शिवम उर्फ अजीत मिश्रा को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed