फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   When a bus was caught giving a ride on a tourist permit, the Bolero of ARM included in the investigation team was also seized.

Hardoi News: टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारी बैठाते बस पकड़ी तो जांच टीम में शामिल एआरएम की बोलेरो भी सीज

Sat, 20 Jul 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
When a bus was caught giving a ride on a tourist permit, the Bolero of ARM included in the investigation team was also seized.
हरदोई। टूरिस्ट परमिट की आड़ में फुटकर सवारियां ले जाए जाने का गोरखधंधा परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से जिले में चल रहा है। शुक्रवार को शहर में हुई एक घटना ने इस बात पर मुहर भी लगा दी।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सेटिंग से चल रही टूरिस्ट स्लीपर बस को फुटकर सवारी बैठाते समय शहर में ही एआरएम और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। इससे झल्लाए परिवहन विभाग के कर्मचारी ने एआरएम की बोलेरो की जांच कर दी। कुछ खामियां मिलने पर बोलेरो सीज कर दी।
विज्ञापन

टूरिस्ट परमिट की आड़ में फुटकर सवारियां बैठाकर स्लीपर बसों का संचालन जनपद के अलग-अलग इलाकों में हो रहा है। अमर उजाला ने इस खेल का खुलासा किया तो उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच शासन और डीएम ने जांच के लिए उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, यात्रीकर अधिकारी और रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की संयुक्त टीम बना दी। शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी और रोडवेज के एआरएम जांच के लिए निकले तो रोडवेज बस अड्डे के परिसर के पास ही नगर पालिका परिसर में पहुंच गए। यहां टूरिस्ट परमिट पर फुटकर सवारियां बैठाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने इस बस को एआरटीओ की मौजूदगी में सीज करा दिया। इस कार्रवाई से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय का एक कर्मचारी झल्ला गया। उसने एआरएम की बोलेरो के अभिलेख ऑनलाइन जांच लिए। फिटनेस और टैक्स न जमा होने पर बोलेरो को भी सीज करा दिया। एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अनुबंधित बोलेरो थी उसे एआरटीओ ने सीज किया है। उधर, दूसरी ओर एक स्लीपर बस को माधौगंज में भी परमिट की शर्ताें का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed