फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wheels are on hold, waiting for trains is long in the summer

Hardoi News: पहियों पर लगा ब्रेक, गर्मी में ट्रेनों का इंतजार भारी

Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Wheels are on hold, waiting for trains is long in the summer
हरदोई। शाहजहांपुर-रोजा खंड पर कराए जा रहे ट्रैकों के रखरखाव और पॉइंट क्लैंपिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों को शुरुआती स्टेशन से ही देरी से चलाया जा रहा है। ऐसे में ट्रेनें लेट हो रही हैं। चार ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि रूट की अन्य ट्रेनें भी कॉशन देकर निकाली जा रही हैं। ऐसे में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे ने शाहजहांपुर और रोजा रेलवे स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य 29 मई से चार जून तक प्रस्तावित किया गया है। ट्रैक का रखरखाव किए जाने के साथ पॉइंट क्लैंपिंग की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है और ट्रेन 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, ट्रेन 15076 टनकपुर से शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, ट्रेन 13152 जम्मूतवी से कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस और ट्रेन 15910 लालगढ़ से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों पर रि-शेड्यूल और रास्ते में संचालित कर चलाया जा रहा है। इस वजह से ट्रेनें अधिकतम चार घंटे की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब पौन दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं ब्लॉक के कारण गर्मी विशेष ट्रेन 03312 धनबाद स्पेशल ट्रेन सवा सात घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी पौन घंटे से एक घंटे विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक नरसीलाल मीणा ने बताया कि ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें लेट हुईं। अन्य ट्रेनें समय से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed