फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   wheat selling slow

वारदाने की कमी व आवक की सुस्ती से प्रभावित रही गेहूं खरीद की रफ्तार

Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
wheat selling slow
मंडी स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंडी में गेहूं की कम आवक, केंद्रों की संख्या और बारदाने की कमी ने इस बार खरीद को प्रभावित किया है। 21 मई तक साल 2019-20 में 14 लाख क्विंटल के सापेक्ष 10.60 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार अभी तक 5.98 लाख क्विंटल की खरीद ही हो सकी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रयास जारी हैं, जिले में लक्ष्य के अनुरूप खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद इस बार 15 दिन देरी से शुरू हो सकी है। शासन द्वारा खरीद के लिए जनपद को लगभग 14 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए जनपद में खाद्य विभाग समेत 7 एजेंसियों के कुल 119 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

जबकि गत वर्ष 2019-20 में गेहूं खरीद के लिए जनपद मेें 149 क्रय केंद्र खोले गए थे। क्रय केंद्रों की संख्या कम होने के साथ ही इस बार बाजार/मंडी में गेहूं की आवक गत वर्ष की अपेक्षा 30 से 40 फीसद रही। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे का कहना है जनपद में पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं, सभी क्रय केंद्रों पर नियमित खरीद की जा रही है। प्रयास जारी है, निर्धारित समय में जनपद में लक्ष्य अनुरूप खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत नहीं, इसलिए नहीं बेची उपज
हरदोई। जनपद की सभी मंडियों में इस बार गत वर्ष की अपेक्षा गेहूं की आवक काफी कम रही। कई जगह यह आंकड़ा 30 से 40 फीसद तक रहा। मल्लावां के ग्राम मढिय़ा निवासी किसान विजय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कई दिनों तक बाजारें बंद रहीं, इसी लिए गेहूं भंडारित कर लिया है। बाजार भाव बढ़ने पर मंडी में उपज बेंचेंगे।

वहीं तेरिया भवानीपुर गांव निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि दो माह से अधिक समय से लॉकडाउन चल रहा है। बाजारें कई दिनों तक बंद रहीं और मांगलिक कार्यक्रम भी नहीं हो रहे हैं। इसलिए कोई विशेष आवश्यकता नहीं है। बाजार में गेहूं के भाव बढ़ने की उम्मीद है। बाजार भाव बढ़ने पर अपनी उपज बेंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed